Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

Published on: 7 December 2023
Sukhvinder Sukhu and Revanth Reddy himachal news

शिमला |
Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि नवगठित कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य तेजी से प्रगति करेगा और हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने श्री रेड्डी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और नवगठित तेलंगाना सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Himachal News: पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- हिमाचल में नहीं चलेगा BJP का हिंदू कार्ड

Solan News: परवाणू पुलिस की निजी होटल में रेड, देह व्यापार और जुआ नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Solan News: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बद्दी के मिठाई विक्रेता से 3,000 रुपये की ठगी

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now