साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

CM जयराम बोले-अफगानिस्तान में फंसे दो हिमाचली युवको में एक युवक पहुंचा एयरपोर्ट, दूसरे के लिए प्रयास जारी

jai ram thakur
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा|
कांगड़ा के एक दिवसीय दौरे पर गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि अफगानिस्तान में हिमाचल के दो लोगों के फंसे होने की सूचना है जिनमें से एक व्यक्ति की वापसी को लेकर किए गए प्रयासों के बाद वह एयरपोर्ट पर पंहुच गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति के बारे में भी पता किया जा रहा है|

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में बदले हालात के बाद वहां फंसे इन दो लोगों के परिजनों ने उनसे संपर्क कर दोनों की वापसी की बात रखी थी जिसे लेकर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उनके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई है| अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की वापसी को लेकर केंद्र सरकार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है| उन्होंने कहा कि जल्द ही यह दोनों लोग भी सकुशल वापस हिमाचल लौटेंगे|

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा तख्ता पलटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के राहुल और नवीन अब भी काबुल में फंसे हुए हैं| परिजन दोनों की वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं| हालांकि, दोनों सुरक्षित हैं और लगातार घरवालों के संपर्क में हैं| काबुल में राहुल और नवीन फोन पर परिजनों से बातचीत में बताया है कि मंगलवार को तालिबानी उनके कैंप में आए थे और उनका हाल चाल पूछा| साथ ही खाने-पीने या कोई और दिक्कत जैसी जानकारी ली है| साथ ही भरोसा दिलाया है कि सभी को उनके वतन के लिए भेज दिया जाएगा| दोनों ने परिजनों को कहा कि हम बिलकुल ठीक हैं और जल्द घर लौटेंगे|

इसे भी पढ़ें:  अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होगी हिमाचल पुलिस की इंस्पेक्टर किरण बाला

Join WhatsApp

Join Now