Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CM Sukhu Health Update: अब एम्स दिल्ली में होगा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इलाज

Published on: 27 October 2023
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया CM Sukhu Health Update:

शिमला |
CM Sukhu Health Update: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) स्वास्थ्य संबंधी सेकंड ऑपिनियन के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के एम्स में शिफ्ट हो चुके हैं। अब सीएम का दिल्ली एम्स में उपचार वहीँ होगा।

बता दें कि बुधवार सुबह उनके पेट में दर्द के चलते उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के पेट में संक्रमण के चलते हुए अस्पताल में भर्ती थे।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों ने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वास्थ्य स्थिर है। उनकी रिपोर्ट्स भी नॉर्मल आई हैं। दो बार उनका अल्ट्रासाउंड हुआ। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है।

जिसके बाद अब मुख्यमंत्री सेकंड ऑपिनियन के लिए दिल्ली एम्स जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के पेट में अचानक दर्द के बाद बुधवार सुबह करीब तीन बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वास्थ्य सलाहकार नरेश चौहान ने उनके एम्स दिल्ली में शिफ्ट होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया है।

नरेश चौहान ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर थे। लिहाजा खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है। अस्पताल में रूटीन टेस्ट और अन्य जांच चल रही है। चिकित्सकों ने उन्हें एक-दो दिन आराम करने की सलाह दी है। इससे स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा।

CM Sukhu Health Update: हिमाचल के सीएम सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, आधी रात को IGMC में कराए गए भर्ती

सावधान! आपके पसंदीदा Chocolate में हो सकते है ये विषाक्त पदार्थों, जानकारी के लिए पढ़े यह ख़बर

Aaj Ki KhabrenChief Minister Sukhwinder Singh SukhuCM SukhuHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now