Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal: थुनाग में तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने पर सीएम सुक्खू ने कही ये बात

Himachal: CM Sukhu said this on cancelling the FIR against those who insulted the tricolor in Thunag

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को स्पष्ट किया कि थुनाग में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने वालों के खिलाफ दर्ज पुलिस शिकायत तभी वापस होगी, जब वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। विधानसभा में प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा के दौरान सुक्खू ने जोर देकर कहा कि सरकार तिरंगे के सम्मान में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, जंजैहली और थुनाग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के दौरे के दौरान विरोध किया था। इस दौरान उनके वाहन पर, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज लगा था, कथित तौर पर जूते और काले झंडे फेंके गए। इन क्षेत्रों में हाल ही में आई आपदाओं से भारी तबाही हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल के साधूपुल के पास खाई में गिरी निजी बस, कई घायल

मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले इस मामले में मंडी पुलिस ने इस मामले में 50 से अधिक लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 189(2), 190 और 191(2) के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में बीते 25 जुलाई को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के काफिले पर हुए हमले ने मामला सामने आया था। यह प्रदर्शन उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय को थुनाग से स्थानांतरित करने के विरोध में हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से घटे दाम,महंगाई से मिलेगी कुछ राहत

शुरुआती जांच में सामने आया कि मंत्री की गाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा था, इसके बावजूद गुस्साई भीड़ ने काले झंडे फेंके, गाड़ी पर जूते मारे और पत्थरबाजी की। इस घटना में तिरंगे के अपमान का भी आरोप लगा है। पुलिस ने पहले से दर्ज केस में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़कर कार्रवाई को और सख्त किया है। मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now