साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

रोहित ठाकुर बोले- आपदा राशि के अलावा प्रदेश को नहीं मिली कोई मदद, 550 पीजीटी शिक्षकों की होगी भर्ती

Himachal News: रोहित ठाकुर बोले- आपदा राशि के अलावा प्रदेश को नहीं मिली कोई मदद, 550 पीजीटी शिक्षकों की होगी भर्ती
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला | 27 सितम्बर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है। बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की सिर्फ मौखिक मदद ही की है। आर्थिक मदद के नाम पर प्रदेश में एक भी पाई नहीं दी गई।

Himachal News: आपदा से प्रभावित हिमाचल को शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए विशेष राहत पैकेज – सीएम सुक्खू

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Education Minister Rohit Thakur) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं। जेपी नड्डा का बयान भी पूरी तरह गलत है। आपदा राशि के अलावा प्रदेश को कोई अन्य राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे आपदा के समय केदारनाथ में राहत दी गई उसी तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष पैकेज मिलना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित हुए लोगों को हमारी प्राथमिकता जनता को राहत देने की है।

इसे भी पढ़ें:  Vimal Negi Death Case: विमल नेगी मामले में वायरल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिंदल ने उठाए सवाल ..!

Himachal News: मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो किया जारी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही हमने पुरानी पेंशन स्कीम की लागू किया है। चुनाव के दौरान किये बाकी सभी वायदे भी पूरे किए जाएंगे। प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विशेष पैकेज देने जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा से कृषि, बागवानी को बहुत नुकसान हुआ है। 3 हजार करोड़ का लोक निर्माण विभाग को नुकसान हुआ है। शिक्षा विभाग की 117 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।

ICC World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों के दीदार के लिए धर्मशाला पहुंची World Cup Trophy

550 पीजीटी शिक्षकों की होगी भर्ती
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन किया है। हजारों पद खाली पड़े हैं। इतिहास में लार्ज स्केल में भर्ती नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द 550 पीजीटी शिक्षकों की भर्ती होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 550 पीजीटी शिक्षकों की भर्ती आयोग को भेज दी गई है। नवंबर में नया राज्य चयन आयोग इस पर काम करेगा।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल की बस में 29 पेटी देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार..!

Asian Games 2023: भारत के खाते में अब 16 मेडल, आज इन स्पर्धाओं में पक्का करेंगे मेडल

Join WhatsApp

Join Now