साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Employees Protest in Himachal: सुक्खू सरकार पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा

Employees Protest in Himachal: सुक्खू सरकार पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला |
Employees Protest in Himachal: हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की नाराजगी चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ने डीए और छठे वेतनमान के संशोधित एरियर न मिलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को सचिवालय सेवा परिसंघ के सदस्य सचिवालय के आर्म्सडेल भवन के प्रांगण में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सचिवालय सेवा परिसंघ के चेयरमैन संजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि सचिवालय में लगभग 750 पद खाली पड़े हैं और पे-फिक्सेशन का काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट पीरियड की रिवाइज्ड सिनीयोरिटी लिस्ट भी जारी नहीं की गई है। सबसे बड़ा मुद्दा डीए-एरियर और पे स्केल एरियर का है। पूर्व सरकार के समय केवल 50 हजार रुपये के एरियर का भुगतान हुआ था, जो कर्मचारियों की उम्मीदों से बहुत कम था।

संजीव शर्मा ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हैं, जबकि मंत्रियों, विधायकों और आईएएस अधिकारियों की सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय की नई बिल्डिंग में सीएम के कार्यालय पर 19.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि दो मंत्रियों के दफ्तरों पर 50-50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, 18-18 हजार रुपये की लाइटें लगाई जा रही हैं और फर्नीचर महाराष्ट्र से मंगवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष और बुलंद हौसले से हासिल किया मुकाम, विजय रघुवंशी ने शिमला में DSP पद पर संभाला कार्यभार

कर्मचारियों ने दावा किया कि विधानसभा स्पीकर के आवास पर 2 करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुका है और मेट्रोपोल के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, लेकिन कर्मचारियों के वेतन और एरियर के लिए पैसा नहीं है।

कर्मचारियों ने सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे मास कैजुअल लीव पर चले जाएंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो मुख्यमंत्री, मंत्रियों और नौकरशाहों को दफ्तर में पानी भी नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News:प्रदेश सरकार ने वाइनरी स्थापित करने के लिए एचपीएमसी को प्रदान किया लाइसेंस

Join WhatsApp

Join Now