Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: सैलरी देने की घोषणा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने सीएम सुक्खू : जयराम

Himachal: सैलरी देने की घोषणा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने सीएम सुक्खू : जयराम

Himachal News: सीएम सुक्खू सैलरी देने की भी घोषणा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (Former CM Jairam Thakur) सीएम सुक्खू पर तंज कसते हुए यह बात आज एक प्रेस वार्ता में कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि (Himachal Pradesh) हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इस बात को लेकर सीएम सुक्खू कई बार खुले मंच पर भी कह चुके हैं। लेकिन वो हमेशा अपने बयानों से पलटने का काम करते हैं।

कभी कहते हैं कि आर्थिक संकट है और कभी कहते हैं कि आर्थिक संकट नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं जो हर माह दी जाने वाली कर्मचारियों की सैलरी की भी घोषणा करते हैं जैसे कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया साजिश का किया पर्दाफाश

इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट (Railway Projects) में अपना शेयर न देने के चक्कर में प्रदेश सरकार जानबूझकर आनाकानी कर रही है जिससे तेजी से तैयार हो रहे ये प्रोजेक्ट अब बंद होने के कगार पर आ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रेलवे नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जबकि दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसा रवैया अपना रही है।

इस मौके पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: भाजपा ने विधायक प्राथमिकता बैठक का किया बहिष्कार, सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..!

Breaking NewsFormer CM Jairam ThakurHimachal Latest NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in HindiHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now