Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hair Care Tips: उलझे बालों को सुलझाने के लिए अपनाए Shahnaz Hussain के घरेलू हेयर मास्क..!

Published on: 21 March 2025
Hair Care Tips: उलझे बालों को सुलझाने के लिए अपनाए Shahnaz Hussain के घरेलू हेयर मास्क..!

Hair Care Tips: रेशमी और मुलायम बाल हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन तरह-तरह के हेयर स्टाइल, स्टाइलिंग टूल्स और केमिकल युक्त उत्पादों के लगातार इस्तेमाल से बालों में गांठें पड़ जाती हैं और वे उलझने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो ये घरेलू हेयर मास्क (Homemade Hair Mask) आपके लिए मददगार साबित होंगे।

1. नारियल दूध और शहद का मास्क

नारियल का दूध और शहद बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दें। बाद में सिर को सामान्य पानी से धो लें। नारियल का दूध बालों को गहराई से हाइड्रेट करता है, जबकि शहद नमी बनाए रखता है। इससे बाल कोमल और मुलायम बनते हैं और उलझते नहीं।

2. नारियल तेल और शहद का मास्क

एक कटोरे में एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे हल्की आंच पर गर्म करें जब तक यह पूरी तरह पिघल न जाए। ठंडा होने पर इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को गीले या सूखे बालों पर लगाएं। बालों को कैप से ढककर 45 मिनट तक छोड़ दें। बाद में शैंपू और कंडीशनर से धो लें।

3. एवोकाडो और नारियल तेल का हेयर मास्क

एक पके एवोकाडो को मैश करें और इसमें दो-तीन बूंद नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद बाल धो लें। एवोकाडो बालों को नमी और पोषण देता है, जबकि नारियल तेल बालों को बाहरी नुकसान से बचाता है।

4. एवोकाडो और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

एक एवोकाडो को मैश करें और इसमें 1/4 कप ऑलिव ऑयल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे सूखे बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। नींबू में मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

5. केला और दही का हेयर पैक

एक पके केले को मैश करें और इसमें चार चम्मच दही और थोड़ा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों को मुलायम बनाता है और घुंघराले बालों की समस्या से निजात दिलाता है।

6. दही और एलोवेरा का हेयर मास्क

एक चम्मच दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। बाद में शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

7. दही और स्ट्रॉबेरी का हेयर मास्क

एक बाउल में दही, नारियल तेल और स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगाकर शॉवर कैप से ढक दें। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हर दो हफ्ते में करने से बालों में चमक और मुलायमपन आता है।

लेखिका शहनाज हुसैन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से लोकप्रिय हैं।

Aaj Ki KhabrenHair Care tipsHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now