Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में लोक अदालत में एक साथ हुई 1.13 लाख मामलों की सुनवाई, पहली बार में निपटाए गए हजारों केस

कोर्ट, HPPSC: Result of Judicial Services Combined Examination 2023

हिमाचल प्रदेश की अदालतों से मुकद्दमों का बोझ कम करने के लिए रविवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित लोक अदालतों में 61 हजार 804 मामले निपटाए गए। इन लोक अदालतों के लिए कुल 4.26 लाख मामले चिन्हित किए गए थे। इनमें 1 लाख 13 हजार 670 मामलों पर सुनवाई हुई। लोक अदालतों में निपटाए गए। निपटाए गए 61 हजार से ज्यादा मामलों में 50 हजार 175 ऑनलाइन और 11 हजार 629 ऑफलाइन आवेदन वाले मामले थे। गौरतलब है कि प्रदेश भर में आयोजित की गई लोक अदालतों में 86 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: समरहिल में दुसरे दिन मलबे से निकाले गए छात्र समेत तीन के शव, 11 की मौत, तलाशी अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा के मुख्य संरक्षक और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए.ए. सैयद और संरक्षक न्यायाधीश सबीना के मार्गदर्शन में रविवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया था। लोक अदालत के जरिए लोगों के समय और धन दोनों की बचत होती है। इसके अलावा न्यायपालिका पर से भी कम होता है। रविवार को आयोजित ऐतिहासिक लोक अदालत से हुए त्वरित समाधान के जरिए लोगों को भी बड़ी राहत मिली। इससे पहले अगस्त 2022 में आयोजित लोक अदालत में 49 हजार मामले चिन्हित किए गए थे। इनमें 24 हजार मामलों का निपटान कर दिया गया था।

दीगर है कि लोक अदालतों का गठन इस मकसद से किया गया था कि जिला और सत्र अदालतों पर मामलों का बोझ कम हो। इसके लिए जिलों में रिटायर्ड जज, साहित्य, कला, संस्कृति, कानून, समाज सेवा और पत्रकारिता से जुड़े विशिष्ट लोगों का गठन कर लोक अदालतें बनाई गईं। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 में लोक अदालतों का प्रावधान दिया गया है। इसके अलावा इन अदालतों में महिलाओं का भी उचित प्रतिनिधत्व होता है. इन अदालतों में मुख्यतः सुलह और समझौतों पर जोर दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल कांग्रेस के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन

लोक अदालत में शामिल लोग मामलों की सुनवाई के दौरान दो या दो से अधिक वादियों या प्रतिवादियों के बीच सुलह कराने की कोशिश करते हैं। इसके जरिए एक ओर जहां मुख्य धारा की अदालतों का समय बचता है वहीं वादी या प्रतिवादी के बीच लंबी अदालती लड़ाई भी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में शिक्षण संस्‍थान 31 जनवरी तक बंद, आनलाइन पढ़ाई को लेकर नए निर्देश जारी
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now