साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Politics: कांग्रेस की हिमाचल में दी गरंटियों की दिल्ली कांग्रेस में चिंता : जयराम

Himachal Politics: कांग्रेस की हिमाचल में दी गरंटियों की दिल्ली कांग्रेस में चिंता : जयराम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
Himachal Politics: भाजपा किसान मोर्चा की पदाधिकारी बैठक का आयोजन दीप कमल चक्कर शिमला में हुआ।  बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव मंडल ने मंडल तक संगठन का विस्तार किया है और नए संगठन से पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जोश है और इस जोश को हम धरातल पर उतरते हुए 2014, 2019 की तरह 2024 में भी एक बड़ी जीत हासिल करेंगे। एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे और जिस प्रकार से पूरे देश को नरेंद्र मोदी पर विश्वास है , उसी विश्वास की अटूट नीव 2024 में रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठक दिल्ली में चल रही है पर चर्चा और चिंता केवल मात्र हिमाचल में जमीनी हकीकत की हो रही है, दिल्ली को भी आज हिमाचल में दी गई गारंटीयों की चिंता सताने लगी है। कांग्रेस ने प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया पर केवल मात्र केंद्र सरकार को पहुंचाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार, 16 एचएएस बदले

डाॅ0 राजीव बिन्दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समापन भाषण में किसान मोर्चा का आहवान किया कि हम सब आज से जुट जाएं और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में बनाने का लक्ष्य ले कर काम करें।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि देश के किसानों का कल्याण नरेन्द्र मोदी के साथ ही संभव है। पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने यूरिया, खाद व अन्य सिंथेटिक खादों को सदैव ब्लैक का विषय बना कर रखा। खाद की प्राप्ति सदा एक संघर्ष का विषय रहा परन्तु मोदी जी ने आते ही नीम कोटिड यूरिया शुरू करवा दिया जिसके कारण यूरिया की ब्लैक समाप्त हो गई व खाद सुगमता से मिलनी शुरू हो गई। दुनिया में युरिया के दाम चार गुणा बढ़ गई परन्तु मोदी सरकार ने सबसिडी की मात्रा के मल्टीप्लाई करते हुए खादों के दामों को बढ़ने नहीं दिया।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि किसान की पैदावार के दाम सही मिले इसके लिए गेहूं, चावल, दालों, तिलहन की एमएसपी को कई गुना बढ़ाकर खेती को घाटे के सौदे से बाहर निकाला है। हर छोटे किसान के खाते में पिछले 3-4 साल से लगातार 6000 रू0 साल मोदी सरकार द्वारा डाला जा रहा है। साढ़े नौ करोड़ किसानों को 6000 रू0 प्रति किसान दिया जा रहा है। लगभग 60 हजार करोड़ रू0 प्रति वर्ष किसानों के खाते में लगातार डिजिटली डाला जा रहा है जो दुनिया की सबसे बड़ी योजना है।

इसे भी पढ़ें:  शहीदों के परिजनों को HRTC में फ्री यात्रा की घोषणा तो ढकोसला निकली पर अधिसूचना भी फरेब हुई साबित

मोदी सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर कार्य कर रही है। 14000 करोड़ रू0 की विश्वकर्मा योजना शुरू की है जिससे कुम्हार/सुनार/लोहार/बढ़ई/मिस्त्री आदि सभी को मजबूत करने का कार्य भाजपा की केन्द्र सरकार कर रही है। साढ़े तीन करोड़ पक्के घर, 20 करोड़ घरों में स्वच्छ जल, 11 करोड़ शौचालय निर्माण, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देते हुए गरीब कल्याण का कार्य किया।

Himachal Politics: दूधवाले बनकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक, दूध की बाल्टियां लेकर कांग्रेस सरकार को याद दिलाई ये गारंटी

Kangra News : उपलब्धि! उमेश्वर राणा हिमाचल पुलिस में बने डीएसपी, ऊना में देंगे अपनी सेवाएं

Himachal Politics: सरकार की नाकामियों के जश्न से प्रियंका गांधी ने बनाई दूरी :- जयराम ठाकुर

Join WhatsApp

Join Now