Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के लाल निषाद का Paris Paralympics 2024 में कमाल, जीता रजत पदक

हिमाचल के लाल निषाद का Paris Paralympics 2024 में कमाल, जीता रजत पदक

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का कमाल जारी है. पुरुषों की हाई जंप (T47) में भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने कमाल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। निषाद ने 2.04 मीटर की इस सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई।

Paris Paralympics 2024 में भारत का सातवां मेडल

इसके साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक  में सातवां मेडल जीत लिया है। वहीं, एथलेटिक्स में यह भारत का तीसरा पदक है। निषाद पेरिस पैरालंपिक में रजत जीतने से पहले टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भी देश के लिए रजत जीत चुके हैं। अब भारत ने इस पैरालंपिक में 1 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  HPPSC Conductor Admit Card 2023: इस Direct Link से डाउनलोड करें कंडक्टर पद के लिए एडमिट कार्ड, 10 दिसंबर को परीक्षा

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब उपमंडल के गांव बदाऊं में किसान परिवार में पैदा हुए निषाद कुमार, (Nishad Kumar) को आठ वर्ष की आयु में ही एक हादसे के कारण अपना दायां हाथ गंवाना पड़ा था। घर में ही रखी चारा काटने वाली मशीन से उनका हाथ कट गया था।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: भारी बर्फबारी के बीच फंसे दो लोगों को किया गया रेस्क्यू

Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now