Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HP Govt Rally: मंडी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अफसरों को सीधी चेतावनी, “साजिश रचने वालों अंधेरे में निपटा देंगे”

HP Govt Rally: मंडी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अफसरों को सीधी चेतावनी, 'साजिश रचने वाले दिन के उजाले में निपटेंगे'

HP Govt Rally: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर आज गुरूवार को मंडी के पड्डल मैदान में ‘जन संकल्प सम्मेलन’ नाम से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। जन संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ साजिश करने वाली अफसरशाही को रात के अंधेरे में निपटा देने की भी चेतावनी दे डाली 

रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, “मंडी में आज जन सुनामी आई है। यह साफ दिखाता है कि तीन साल में जनता का सरकार को भरपूर साथ मिला।” उन्होंने इसे उन लोगों के लिए एक चेतावनी बताया जो “घर बैठे सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं।”

अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस उस पार्टी की वारिस है जिसने हिमाचल को बनाया है। उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी जी का आशीर्वाद न मिलता तो आज हम यहां यह उत्सव नहीं मना रहे होते। भाजपा उस समय हिमाचल के निर्माण की विरोधी थी और महापंजाब की बात करती थी।” उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया और कहा कि मौजूदा सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार उसी विकास पथ को आगे बढ़ा रही है।

अधिकारियों को सीधी चेतावनी
अपने संबोधन का सबसे तीखा हिस्सा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के लिए रखा। उपमुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा, “सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले अधिकारी रात के अँधेरे में निपटेंगे। जो अफसर रात के अंधेरे में भाजपा नेताओं के घर हाजिरी भर रहे हैं, उनसे हम निपटेंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से आग्रह किया कि ऐसे अधिकारियों से “दोनों हाथों से निपटा जाए।” उन्होंने स्वयं को ‘संतुष्ट आदमी’ बताते हुए कहा, “कोई कुचलने की कोशिश करेगा तो उसे नेस्तनाबूद कर देंगे।”

उन्होंने सीएम सुक्खू से यह मांग की कि जो अधिकारी बीजेपी नेताओं के समर्थन में काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जो लोग सरकारी कामकाज के खिलाफ चल रहे हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि ऐसे अधिकारियों से दोनों हाथों से निपटा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कान खोलकर यह बात सुन लें। सरकार के खिलाफ चलने वालों को रगड़ दो।

मुकेश का इशारा इस बात की ओर था कि कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कुछ अफसर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। वे यह भी चाहते हैं कि ऐसे लोगों को तत्काल ‘रगड़’ दिया जाए ताकि कांग्रेस अपनी अगली राजनीतिक योजना के लिए तैयारी कर सके। उनका यह बयान बीजेपी पर भी हमला था, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें कुचलने की कोशिश करेगा, तो उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
अग्निहोत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल की सहायता रोक रहे हैं। उन्होंने दावा किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, लेकिन आज तक एक रुपया भी नहीं मिला। पीएम की बात पक्की लकीर होनी चाहिए, पर यहां तो कुछ मिला ही नहीं।” उन्होंने जलजीवन मिशन के 1200 करोड़ रुपये रोके जाने का भी आरोप लगाया।

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए एक ऐसा मजबूत कानून बनाएगी कि भविष्य में कोई भी सरकार इसे वापस न ले सके। उन्होंने एचआरटीसी कर्मचारियों को 36 महीने का लंबित वेतन और पेंशन दिलाने का भी दावा किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिट्टे (ड्रग्स) के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और बल्क ड्रग पार्क का काम दो साल में पूरा कराने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने सरकार को सलाह देते हुए कहा, “जिनको कुर्सियां देनी हैं वे खुलकर दें, क्योंकि सरकार का कार्यकाल अब दो वर्ष शेष है, ताकि अगली तैयारी शुरू की जा सके।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayMandi

Join WhatsApp

Join Now