साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

HRTC में कंडक्टर के 360 पदों को भरा जाएगा, नोटिफिकेशन जारी

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के सामने सुनहरा मौका है। लोग सेवा आयोग ने क्लास थ्री भ्रतियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके तहत एचआरटीसी के 360 कंडक्टर पदों को भरा जाएगा। बता दें कि लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू में एचआरटीसी में कंडक्टर क्लास-थ्री के 360 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। लोक सेवा आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि पहली मई तय की गई है।

गौरतलब है कि दें कि हमीरपुर चयन आयोग के बंद होने के कारण हिमाचल में क्लास थ्री की भर्तियां रुक गई थीं। इन परीक्षाओं को करवाने को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की थी और हमीरपुर चयन आयोग की ओर से बंद की गई सभी भर्तियों को बहाल करने की मांग की थी। अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा क्लास थ्री की भर्तियां शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  एशिया पोस्ट सर्वे: टॉप 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान में शामिल SP शालिनी अग्निहोत्री और SP मोहित चावला

Join WhatsApp

Join Now