Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Accident: हरियाणा के सोनीपत में ट्रक से टकराई HRTC बस, 15 यात्री घायल,

HRTC Bus Accident: हरियाणा के सोनीपत में ट्रक से टकराई HRTC बस, 15 यात्री घायल,

HRTC Bus Accident: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के निकट एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस, जो सवारियों से भरी थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 38 यात्री सवार थे,

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह 5 बजे के आसपास घटित हुआ। बताया जा रहा है की यह बस , कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर डिपो से चली है, जो पालमपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  HP Assembly Session: विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष का कड़ा फरमान, 'लापरवाही हुई तो सीधे होगी कार्रवाई,

हरियाणा के सोनीपत में जब यह बस फ्लाईओवर पार कर रही थी, तो आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आई एचआरटीसी बस ट्रक से जा भिड़ी। इस टक्कर में ड्राइवर समेत 15 लोग चोटिल हो गए। बस के कंडक्टर ने बताया कि यह दुर्घटना ट्रक चालक की गलती से हुई, जो ब्रेक लगाने के बाद घटनास्थल से भाग निकला।

वहीँ बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह 5 बजे के करीब सभी यात्री सोए हुए थे। तभी अचानक तेज धमाके के साथ हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, और वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। HRTC बस के चालक और बस में सवार एक अन्य महिला ने बताया कि उसके छोटे बच्चे की पीठ और सिर पर चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी शहर में होगा सांसद प्रतिभा सिंह का स्थायी कार्यालय, लोगों को समस्याएं लेकर नहीं जाना पड़ेगा रामपुर

हादसे में घायल सात से आठ सवारियों को पट्टी-मरहम लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि सात घायल अभी सोनीपत अस्पताल में भर्ती है। HRTC बस नंबर 37-2260 दिल्ली जा रही थी और बहालगढ़ फ्लाईओवर से गुजरते वक्त आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayHRTC Bus Accident

Join WhatsApp

Join Now