साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal : कुल्लू के बंजार में भीषण अग्निकांड, एक दर्जन घर जलकर राख, मची अफरा-तफरी

Himachal : कुल्लू के बंजार में भीषण अग्निकांड, एक दर्जन घर जलकर राख, मची अफरा-तफरी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार के तहत आने वाले जिभी के तांदी में बुधवार को भीषण अग्निकांड पेश आया है। नव वर्ष 2025 के पहले दिन ही इस आगजनी लगभग पूरा गांव आग की चपेट में आ गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद लगी आग में एक दर्जन घर राख हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल का वाहन मौके लिए रवाना हो गया है। आग लगने के बाद गाँव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में देवता गढ़पति शेषनाग जिभी का भंडार बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी ऊँची उठ रही थी की दूर से ही नजर आ रही थी। फ़िलहाल अभी किसी जानी नुकसान की सुचना नहीं आई है।  लेकिन इस आगजनी में लाखो के नुकसान की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  Union Budget 2026-27: हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

Join WhatsApp

Join Now