Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohali Building Collapse: मोहाली बिल्डिंग हादसे में हिमाचली युवती की मौत.!

Mohali Building Collapse: मोहाली बिल्डिंग हादसे में हिमाचली युवती की मौत.!

Mohali Building Collapses Updates: पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी होने कु दुखद घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पास वाली बिल्डिंग में काम चल रहा था, जिसमें खुदाई हुई। इसी वजह से बिल्डिंग गिरी है।

इस हादसे में दृष्टि वर्मा (20) पुत्री स्वर्गीय भगत वर्मा निवासी ठियोग (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दृष्टि वर्मा इस इमारत में फंसी थी, जिसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने मलबे से निकालकर गंभीर अवस्था में सोहाना अस्पताल भेजा, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार की 'अतिक्रमण नियमितीकरण नीति' को मंजूरी, संकट में फंसे किसानों के कृषि ऋण का आधा ब्याज देगी सरकार

आसपास के लोगों व पुलिस के अलावा सेना और एनडीआरएफ के जवान देर रात तक बचाव कार्य में जुटे रहे। रात करीब 9 बजे मलबे से एक महिला को निकाला गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार इमारत में जिम और पीजी थे और हादसे के वक्त कई लोग इसमें मौजूद थे।

सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। मबले के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव दल काम में जुटा हुआ था।  सीएम ने यह भी कहा कि इमारत के गिरने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today latest hindi news

Join WhatsApp

Join Now