साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

New HPCC President: कौन हैं विनय कुमार? कांग्रेस ने जिनके हाथों में सौंपी HPCC की कमान..!

New HPCC President: कौन हैं विनय कुमार? कांग्रेस ने जिनके हाथों में सौंपी HPCC की कमान..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

New HPCC President: कांग्रेस हाईकमान ने अंततः हिमाचल प्रदेश में कई महीनों से चल रही राजनीतिक उठापटक पर रोक लगा दी है। सिरमौर जिले की श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाले और मौजूदा उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का स्थान लेंगे।

शनिवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए विनय कुमार की नियुक्ति की पुष्टि की। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। पत्र में प्रतिभा सिंह के पिछले कार्यकाल में दिए योगदान की सराहनीय टिप्पणी भी की गई है।

कौन है विनय कुमार
विनय कुमार सिरमौर जिले के श्रीरेणुका जी क्षेत्र से विधायक हैं। सुक्खू सरकार में उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। एससी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विनय कुमार लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वीरभद्र सिंह सरकार में वह सीपीएस के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल टूरिज्म के होटलों में रहना-खाना होगा महंगा

रेणुकाजी सीट से लगातार तीन चुनाव जीतने वाले विनय कुमार ने वर्ष 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज की। उनके पिता डॉ. प्रेम भी इसी क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। विनय कुमार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का करीबी माना जाता है और हालीलॉज का भी उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है। श्रीरेणुका जी क्षेत्र से वह लगातार चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं।

2012 के बाद से वह किसी भी चुनाव में पराजित नहीं हुए। वह कांग्रेस संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। पार्टी ने पहले तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे, जिनमें विनय कुमार अकेले ऐसे नेता थे जिन्होंने इस पद पर जिम्मेदारी निभाई। बाकी दो कार्यकारी अध्यक्ष बाद में पार्टी छोड़ चुके हैं।

गुटबाजी खत्म करने के लिए ‘संतुलित’ नेतृत्व
पिछले कुछ समय से हिमाचल कांग्रेस आंतरिक कलह और गुटबाजी से जूझ रही थी। ऐसे माहौल में हाईकमान ऐसे नेता की तलाश में था जो संगठन में संतुलन और स्थिरता ला सके। तीन बार के विधायक, पूर्व सीपीएस और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके विनय कुमार की साफ-सुथरी छवि, प्रशासनिक अनुभव और दोनों धड़ों में स्वीकार्यता उन्हें सबसे मजबूत विकल्प बनाती है। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके सामने संगठन को मजबूत करना, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी और पार्टी में बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में नई शुरुआत की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गरिमापूर्ण स्वागत

केंद्रीय नेतृत्व ऐसे सहमति योग्य व्यक्ति की तलाश में था जो संगठन में अनुशासन और एकता बहाल कर सके। अंततः विनय कुमार के नाम पर व्यापक समर्थन मिल गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों इस निर्णय पर सहमत बताए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now