साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: नाहन वन मंडल में रेस्क्यू की गई मादा तेंदुआ की मौत, कुत्तों के हमले से हुई थी गंभीर घायल

Himachal News Nahan Leopard Attack: नाहन में बकरी फार्म में घुसा तेंदुआ, कुत्तों ने मालिक को बचाने के लिए खुद को झोंका, 2 घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News Today: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन वन क्षेत्र में सोमवार को कुत्तों के हमले से घायल हुई मादा तेंदुआ ने आखिरकार दम तोड़ दिया। वन विभाग द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बावजूद वह जीवित नहीं रह सकी। बता दें कि कुत्तों द्वारा मादा तेंदुआ पर हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष की इस तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने सतीवाला पंचायत के जोगीबन स्थित एक बकरी फार्म के पास संकरे पाइप से सुरक्षित बाहर निकाला था। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे शिमला के टूटीकंडी स्थित एनिमल रेस्क्यू सेंटर भेजा गया, जहां देर रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

गौरतलब है कि मादा तेंदुआ रविवार रात को एक बकरी फार्म परिसर में घुस गई थी, जहां गद्दी नस्ल के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद वह फार्म के साथ झाड़ियों में छिप गई। लेकिन सोमवार सुबह फार्म के कुत्तों ने ढूंढकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें पहुंची थीं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal CBSE Schools: हिमाचल के सरकारी शिक्षकों के लिए सीबीएसई स्कूलों में जाना अब आसान नहीं, विशेष परीक्षा अनिवार्य

हमले से बचने के बाद में मादा तेंदुआ पास के एक संकरे पाइप में जाकर छिप गई थी। जहां से वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए भेजा, लेकिन चिकित्सकीय प्रयास सफल नहीं हो सके, और मादा तेंदुआ ने दम तोड़ दिया ।

Join WhatsApp

Join Now