Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे विक्रमादित्य

Published on: 15 December 2023
Ram Mandir,(Vikramaditya Singh), Ayodhya,

Ayodhya Ram Mandir: हिंदुत्व से जुड़ी पोस्ट लिखने को लेकर विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमाचल की कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी और युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya) की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर दी है।

बता दें कि राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) यानी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होगी। इस कार्यक्रम के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी और वीआईपी को न्यौता दिया गया है। इनमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हैं। वहीं, देश के 4000 दिग्गज संतों के अलावा फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स और समाज के तमाम गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शरीक होंगे।

प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Late Virbhadra Singh) के पुत्र विक्रमादित्य सिंह की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से पार्टी नेताओं और वर्करों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हिंदुत्व से जुड़ी पोस्ट लिखने को लेकर विक्रमादित्य सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय से उनकी हर पोस्ट के अंत में जय श्रीराम भी लिखा जाता है।

हालांकि विक्रमादित्य सिंह इन पोस्ट के माध्यम से खुद को भाजपा से अधिक हिंदुवादी करार देते हुए उन पर हमलावर भी रहते हैं। अब अयोध्या में अगले वर्ष होने वाले राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने की बात लिखकर विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है। आप भी पढिए लोगो के कमेंट

Screenshot 2023 12 15 10 36 11 39 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Screenshot 2023 12 15 10 35 55 06 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Screenshot 2023 12 15 10 34 53 58 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Screenshot 2023 12 15 10 37 43 98 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Screenshot 2023 12 15 10 34 41 04 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Screenshot 2023 12 15 10 34 20 99 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Ram Mandir,(Vikramaditya Singh), Ayodhya,

APMC Solan में Universal Carton Box के निर्माण व उसके वजन काे लेकर राज्यस्तरीय बैठक आयोजित

Shri Krishna Janmabhoomi Case: अब मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सर्वे को मंजूरी,

Fire Accident in Kullu : सैंज घाटी में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर राख, 6 को आंशिक नुकसान

Aaj Ki KhabrenAyodhyaHimachal News in HindiHimachal updateHP News TodayRam MandirVikramaditya Singh

Join WhatsApp

Join Now