साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: किन्नौर में शोंग-टोंग की एडिट टनल से अचानक बड़ी मात्रा में बहने लगा पानी

Himachal: किन्नौर में शोंग-टोंग की एडिट टनल से अचानक बड़ी मात्रा में बहने लगा पानी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: किन्नौर जिले के शोंग-टोंग प्रोजेक्ट (Shong-Tong Project) की निर्माणाधीन रली एडिट टनल-2 (Ralli Adit Tunnel-2) से अचानक पानी लीक होने की घटना सामने आई है। इसके कारण रिकांगपिओ-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मलबा गिरने की जानकारी मिली है। टनल से बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण एनएच पर यातायात रोक दिया गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

एचपीसीएल के शोंग-टोंग टनल (HPCL Shong-Tong Tunnel) का निर्माण पटेल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे प्रोजेक्ट से बड़ी मात्रा में पानी लीक हुआ, जिससे एडिट टनल से पानी एनएच पर बहने लगा और सड़क पर मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।

सड़क बंद होने के कारण एनएच पर आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। हालांकि, टनल के अंदर काम कर रहे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पानी लीक होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर मशीनें भेजकर सड़क की बहाली का काम शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal CBI Raid: MES का सहायक गैरीसन इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रशासन ने रिकांगपिओ और टापरी के बीच आवाजाही करने वाले लोगों से अपील की है कि वे कड़छम-शीलती सड़क का इस्तेमाल करें। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की सूचना मिलते ही मदद के लिए मौके पर पहुंचकर प्रशासन को जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now