Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UP Assistant Professor Vacancy: सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 1,698 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया..!

Published on: 25 May 2025
UP Assistant Professor Vacancy: सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 1,698 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया..!

UP Assistant Professor Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले 1,698 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का फैसला लिया गया है।

यह भर्तियां नए और पुराने दोनों तरह के कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करेंगी। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग के निदेशक अमित भारद्वाज ने बताया कि यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के 71 नए कॉलेजों में 1,136 शिक्षकों की जरूरत (UP Assistant Professor Vacancy 2025- 2026)

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने इस साल 71 नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। प्रत्येक कॉलेज में 16 शिक्षकों की नियुक्ति होगी, जिसमें 8 कला संकाय, 5 विज्ञान संकाय, 2 वाणिज्य संकाय और 1 लाइब्रेरियन शामिल होंगे। इस तरह, नए कॉलेजों के लिए कुल 1,136 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की मांग भेजी जा रही है।

निदेशक अमित भारद्वाज ने बताया, “इन 1,136 नए पदों का प्रस्ताव अगले सप्ताह UPPSC को भेजा जाएगा, ताकि इन्हें आगामी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।”

उत्तर प्रदेश के पुराने कॉलेजों में 562 रिक्तियां

उत्तर प्रदेश के मौजूदा सरकारी डिग्री कॉलेजों में पहले से ही 562 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली हैं, जो 23 विभिन्न विषयों से संबंधित हैं। नए 1,136 पदों के जुड़ने के बाद कुल रिक्तियां 1,698 हो गई हैं। इनके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

प्रदेश के नए कॉलेजों में पढ़ाई की तैयारी

उल्लेखनीय है कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, मिर्जापुर के जमालपुर और हमीरपुर के राठ में दो कॉलेजों की इमारतों का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। शेष 69 कॉलेजों में नए सत्र की पढ़ाई समय पर शुरू होगी। बाकी दो कॉलेजों को भी निर्माण पूरा होने के बाद जल्द शुरू करने की योजना है।

पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने 141 असिस्टेंट प्रोफेसर को पुराने कॉलेजों से अस्थायी रूप से नए कॉलेजों में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। प्रत्येक कॉलेज में 6 शिक्षक भेजे जाएंगे, जिनमें 3 विज्ञान, 2 कला, और 1 वाणिज्य संकाय से होंगे।

उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल के लिए अलग भर्ती प्रक्रिया

नए 71 कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल के 71 पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। ये पद प्रमोशन के आधार पर भरे जाएंगे और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया से अलग होंगे।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now