Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Top 10 Economy: जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन है शामिल..!

Published on: 25 May 2025
Top 10 Economy: जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जानिए टॉप 10 अर्थव्यवस्था में कौन-कौन है शामिल..!

Top 10 Economy in The World: वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट (अप्रैल 2025) के अनुसार, भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। भारत की जीडीपी अब 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो चुकी है।

भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुँचने का अनुमान

IMF की 22 अप्रैल 2025 को जारी WEO रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी 4.287 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो जापान की अनुमानित जीडीपी (4.186 ट्रिलियन डॉलर) से अधिक है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “यह IMF के आधिकारिक आंकड़े हैं, जो भारत की आर्थिक प्रगति को दर्शाते हैं।”

2025 में विश्व की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाएं (Top 10 Economy in The World 2025)

नॉमिनल जीडीपी के आधार पर साल 2025 में विश्व की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं की सूची अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट (अप्रैल 2025) के आधार पर निम्नलिखित है। ये आंकड़े नॉमिनल जीडीपी (अमेरिकी डॉलर में) के आधार पर हैं, जो मौजूदा बाजार विनिमय दरों पर गणना की जाती है।

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका: $30.507 ट्रिलियन: अमेरिका दशकों से विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसकी ताकत तकनीकी नवाचार, विशाल उपभोक्ता बाजार, और वित्तीय केंद्र (वॉल स्ट्रीट) से आती है।
  2. चीन: $19.232 ट्रिलियन: चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो विनिर्माण, निर्यात, और बुनियादी ढांचा निवेश पर निर्भर है। इसका विकास दर 2025 में 4.48% अनुमानित है।
  3. जर्मनी: $4.745 ट्रिलियन: जर्मनी ने 2023 में जापान को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। यह ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, और रासायनिक उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है।
  4. भारत: $4.187 ट्रिलियन: भारत ने 2025 में जापान को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल किया। सूचना प्रौद्योगिकी, सेवाएं, और ग्रामीण खपत इसकी वृद्धि के प्रमुख कारक हैं। 2025 में विकास दर 6.2% अनुमानित है।
  5. जापान: $4.186 ट्रिलियन: जापान अब पांचवें स्थान पर है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल उद्योगों के लिए जाना जाता है। 2025 में इसकी जीडीपी भारत से थोड़ी कम है।
  6. यूनाइटेड किंगडम: $3.839 ट्रिलियन: यूके सेवा-आधारित अर्थव्यवस्था के साथ छठे स्थान पर है। इसकी वृद्धि दर 2025 में 0.3% अनुमानित है।
  7. फ्रांस: $3.211 ट्रिलियन: फ्रांस सातवें स्थान पर है, जो एयरोस्पेस, पर्यटन, और लक्जरी सामान के लिए जाना जाता है।
  8. ब्राजील: $2.438 ट्रिलियन: ब्राजील ने 2025 में आठवां स्थान हासिल किया। यह प्राकृतिक संसाधनों, कृषि (सोयाबीन, कॉफी), और पर्यटन पर निर्भर है।
  9. इटली: $2.423 ट्रिलियन: इटली नौवें स्थान पर है, जो यूरोपीय संघ की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका विकास दर 0.76% है, जो शीर्ष 10 में सबसे कम है।
  10. कनाडा: $2.315 ट्रिलियन: कनाडा दसवें स्थान पर है, जो प्राकृतिक संसाधनों (तेल, गैस, खनिज) और सेवा क्षेत्र पर निर्भर है।

साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार  वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाएं (नॉमिनल जीडीपी): ( Top 10 Economy 2023)

  1. अमेरिका: 27.72 ट्रिलियन डॉलर
  2. चीन: 17.79 ट्रिलियन डॉलर
  3. जर्मनी: 4.52 ट्रिलियन डॉलर
  4. जापान: 4.20 ट्रिलियन डॉलर
  5. भारत: 3.56 ट्रिलियन डॉलर
  6. ब्रिटेन: 3.38 ट्रिलियन डॉलर
  7. फ्रांस: 3.05 ट्रिलियन डॉलर
  8. इटली: 2.30 ट्रिलियन डॉलर
  9. ब्राजील: 2.17 ट्रिलियन डॉलर
  10. कनाडा: 2.14 ट्रिलियन डॉलर

विकास दर में भारत का दबदबा

IMF के अनुमान के अनुसार, भारत की विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहेगी, जो अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती खपत और नीतिगत सुधार इसकी प्रमुख वजह हैं। इसे भी पढ़ें :- India GDP Growth: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.8% रहने का अनुमान

भारत अर्थव्यवस्था के भविष्य की संभावनाएं

IMF ने अनुमान लगाया है कि यदि भारत इसी गति से प्रगति करता रहा, तो अगले 2-3 वर्षों में वह जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। नीति आयोग के सीईओ ने कहा, “हमारी नीतियों की निरंतरता हमें इस लक्ष्य तक ले जाएगी।” इससे स्पष्ट है कि भारत अब सिर्फ जनसंख्या में ही नहीं, अर्थव्यवस्था के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकलने की रेस में है।

 

 

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now