Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी..

Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी..

HP Secreteriat Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे गए एक ई-मेल के जरिए दी गई। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को तुरंत सचिवालय परिसर में बुलाया गया, जहां दोनों टीमें गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

बता दें कि रविवार होने के कारण सचिवालय में कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं थी, फिर भी एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal High Court ने पीड़िता के प्रेम पत्रों को माना भावनाओं का सच्चा इजहार, बलात्कार मामले में बरी होने का फैसला रखा बरकरार

Bomb Threat: पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

उल्लेखनीय हियो कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अप्रैल में भी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने परिसर की गहन जांच की थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब एक महीने के अंतराल में दोबारा ऐसी धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

अन्य जिलों के प्रशासनिक भवनों को भी निशाना

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के पिछले कुछ हफ्तों में प्रशासनिक भवनों को भी ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है। हमीरपुर, मंडी, चंबा और कुल्लू के उपायुक्त कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले की जांच के लिए SIT गठित

इन सभी मामलों में धमकियां ई-मेल या पत्र के माध्यम से दी गई थीं, लेकिन तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों के पीछे के मकसद और स्रोत का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now