इंदौरा के ठाकुरद्वारा में गन्‍ने के खेतों में बनाए गए कमरे में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

बलजीत | इंदौरा
ठाकुरद्वारा में गन्‍ने के खेतों में बनाए गए कमरे में एक युवक का शव मिला है। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह व्यास दरिया के पास खेतों में बने कमरे में युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम सहित मौके पर पहुंचे ओर कमरे में पड़े शव को कब्जे में लिया। 31 वर्षीय सुनील पासवान पुत्र अनूप पासवान निवासी हटकटवा तहसील जनकपुर जिला सरनाही नेपाल अपने साथियों सहित गन्ने की कटाई का काम करता था।

यहां वह कुलदीप सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ठाकुरद्वारा के खेतों के पास बनाए कमरे में रहता था और अन्‍य मजदूरों के लिए खाना बनाने का काम करता था। मृतक के साथियों ने बताया के देर रात खाना खाकर अपने साथियों सहित कमरे में सो गया। सुबह चार बजे तक सभी मजदूर जागे तो सुनील पासवान नहीं उठा और जब उसको उठाना चाहा तो वह मृत पाया गया।

फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा...

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

पांवटा साहिब | IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश...

More Articles

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित छोटा भंगाल क्षेत्र पश्चिमी हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में से...

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज – एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

अनिल शर्मा | कांगड़ा Kangra News: योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि कांग्रेस सरकार वर्गों के कल्याण के...

Kangra : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

कांगड़ा Kangra News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री...