साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांगड़ा के 35 मील के पास HRTC बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 27 लोग थे सवार

कांगड़ा के 35 मील के पास HRTC बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 27 लोग थे सवार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
धर्मशाला से पठानकोट की तरफ जा रही परिवहन निगम की बस एचपी 68 – 6386 सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब 35 मील के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बस सामने से आ रही कार को बचाते हुए नीचे नाले में लुढ़क गई। बस में करीब 27 सवारियां थी। जिसमें सरकारी कर्मचारी व अध्यापक सवार थे।

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई हैं। अभी तक कोई जानी नुकसान नहीं है। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने एक बार फिर दिया मानवीय संवेदनाओं का परिचय, बीमार महिला को बड़ा भंगाल से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

Join WhatsApp

Join Now