साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांगड़ा : छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी को मारी गोलियां, भाई की मौत

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता
कांगड़ा जिले में दिल दहलाने हत्या का मामला सामने आया है| जहाँ छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी| फायरिंग में बड़े भाई की मौत हो गई है, जबकि गंभीर भाभी को टांडा मेडिकल क़ॉलेज रेफर किया गया है| यह वारदात कांगड़ा जिला के गगल की है| मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है|

मिली जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गगल के तहत केटलू गांव के रहने वाले पवन कुमार ने आंगन में बैठे अपने बड़े भाई और भाभी तो बंदूक से गोली मारी| फायरिंग में भाई की मौत हो गई है, जबकि गंभीर भाभी को टांडा मेडिकल क़ॉलेज रेफर किया गया है| हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीकांड़ किस वजह से हुआ है| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच की जा रही है| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है|

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 433 नए मामले

गग्गल पुलिस स्टेशन के एसएचओ मेहरदीन ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि टांडा में मृतक का पोस्टमार्टम चल रहा है| मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है. फिलहाल, घटना के कारणो का पता नहीं चल पाया है|

Join WhatsApp

Join Now