साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

खूनी संघर्ष : युवक ने दराट से हमला कर बुजुर्ग को किया लहूलुहान

युवक ने दराट से हमला कर बुजुर्ग को किया लहूलुहान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

जिला कांगड़ा के नगरोटा में खूनी झड़प का मामला सामने आया है| यहां जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए| विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बुजुर्ग पर दराट से हमला कर दिया| इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है|

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में दराट लेकर कुछ लोगों के पीछे दौड़ रहा है| इस दौरान युवक ने एक बुजुर्ग पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया| गांव के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है|

मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद से जुड़ा ये मामला है| बताया जा रहा है कि हमला करने वाला व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है| इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है|

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की 1500 रुपए पेंशनः केवल सिंह पठानिया

Join WhatsApp

Join Now