साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा ने हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की को दी श्रदांजलि

गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा ने हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की को दी श्रदांजलि
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बलजीत|इंदौरा
गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा ने हाथरस उत्तरप्रदेश में दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की मनीषा वाल्मीकि को श्रदांजलि दी। गुरु रविदास महासंघ के प्रधान रुलदू राम जरंगाल ने कहा कि यह एक अन्याय है कि एक दलित लड़की से दुष्कर्म कर के उसकी लाश को रात को जला दिया जाता है जो कि हिन्दू धर्म के खिलाफ है इस पर समस्त सामाज आक्रोश में है

।वहीँ गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा के सचिव अशोक कश्यप ने कहा कि यह एक दुर्भाग्य वाली बात है कि अभी तक लोगों की मानसिकता नहीँ बदली है और यह आज भी लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं उन्होंने कहा कि उक्त युवक जो इसमें आरोपी हैं उनको फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर अशोक कश्यप,रुलदू राम,पूर्ण चंद, विजय कुमार ,आशा रानी ,अंजू वाला सहित मातृ शक्ति आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने आईटीआई शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलेट स्कूल का किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now