साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नशे में व्यक्ति ने पत्‍नी से की मारपीट बाद में घर और खुद को लगाई आग, हुआ गिरफ्तार

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| जहाँ नशे में धुत व्यक्ति ने पहले अपनी पत्‍नी से मारपीट की और हुड़दंग मचाया। जब इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो नशे में धुत व्यक्ति ने पहले अपने घर में आग लगा दी और बाद में खुद को भी आग के हवाले कर दिया। गनीमत यह रही की स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे तैसे उसे जलने से बचा लिया।

बताया जा रहा है कि नशे में युवक ने अपनी पत्‍नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए पड़ोस के एक व्यक्ति की स्कूटी भी तोड़ दी। हुड़दंग मचा रहे व्यक्ति की ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आई और हुड़दंगी व्यक्ति को पकड़कर थाना धर्मशाला ले आई। पुलिस ने नशे में हुडदंग मचा रहे ठेहड़ निवासी अनिल कुमार नीलू को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ धारा 107, 51 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: पौंग बांध के पानी ने मचाई तबाही, मंड भोग्रवां में घर-खेत डूबे, ग्रामीणों की जिंदगी संकट में

Join WhatsApp

Join Now