साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

निर्माण कार्य में देरी करने पर विभाग द्वारा ठेकेदार को 23 लाख का जुर्माना

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बलजीत।इंदौरा
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के गांव बाईं इंदौरिया से पराल सड़क मार्ग का कार्य करीब 9 करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब 19 किलोमीटर चौड़ा करने के लिए विधायक इंदौरा रीता धीमान के प्रयासों द्वारा मंजूर करवाया था।

फरवरी माह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था व जून महीने में सड़क मार्ग को बनाने का अवॉर्ड पत्र पठानकोट के ठेकेदार को दिया गया था।

ठेकेदार द्वारा सड़क का कार्य शुरू करने के बाद कुछ दिनों में साइड में गड्ढे खोदने के बाद कार्य को बंद कर दिया गया। 6 माह पूर्व खोदे गए गड्ढों के कारण इस सड़क पर सड़क पर हादसे का डर सताता रहता है। इस संबंध में एक्सईएन इंदौरा अरुण वशिष्ठ ने बताया कि काम में देरी करने के चलते ठेकेदार को 23 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Property Seized: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्कर की 48 लाख की संपत्ति की जब्त...

Join WhatsApp

Join Now