Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

फोरलेन प्रभावितों की लड़ाई लड़ूंगा :- निक्का

बलजीत।
-हाईकोर्ट में फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर की करेंगे मदद ।
भाजपा के संगठनात्मक जिला महामंत्री‌ रणवीर सिंह निक्का फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के समर्थन में खड़े हो गए हैं। निक्का ने फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर को हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए कानूनी मदद देने का ऐलान किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि संघर्ष समिति के अनुसार कंडवाल से सिंयुनी तक बनने वाले फोरलेन की जद में नूरपुर इलाके के 40 ‌कस्बों के करीब 4000 लोग विस्थापित हो रहे हैं। ये लोग सरकार की ओर से तय होने वाले मुआवजे से नाखुश हैं।

इसे भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार व मानवता की सेवा में समर्पित है कैप्टन संजय, मेडीकल कैंप लगा, कर रहे लोगों की मदद

प्रभावित लोगों का कहना है कि इस मुआवजे से वे नया परिसर तो क्या किसी लिंक रोड पर भूमि तक भी वे नहीं खरीद सकते। निक्का ने कहा कि वे फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। फोरलेन प्रभावितों को कानूनी मदद देने के लिए वह पूरी मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि फोरलेन प्रभावितों की वह हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने में जो भी खर्च आएगा, उसे वह खुद वहन करेंगे ताकि फोरलेन प्रभावित वित्तीय बोझ की परवाह किए बिना अपना पक्ष हाईकोर्ट में रख सकें।

निक्का ने कहा कि फोरलेन परियोजना कई ऐसे लोग भी हैं जो दूसरी बार उजड़ रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में पौंग बांध विस्थापित भी हैं जो चार दशक पूर्व भी विस्थापित हुए थे। हम इनकी हरसंभव मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  देहरा: दोस्‍तों संग जन्‍मदिन की पार्टी मनाने आए एक युवक ब्‍यास नदी में डूबा, दुसरा पहले से लापता
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल