साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विधायक रीता धीमान ने किया वर्षाशालिका का शिलान्यास

विधायक रीता धीमान ने किया वर्षाशालिका का शिलान्यास
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बलजीत|इंदौरा
इंदौरा विधानसभा के बाड़ी खड्ड में जनता को पिछले काफी समय से बस स्टॉप पर बरसात व गर्मियों के दिनों में बस के इंतजार के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था जब गांव के लोगों द्वारा यह मामला विधायिका रीता धीमान जी के समक्ष लाया गया तो विधायिका ने लोक निर्माण विभाग को तुरन्त  यहां एक वर्षाशालिक का निर्माण करने के आदेश जारी कर दिया। जिसके फलस्वरूप आज विधायिका ने आज इस वर्षाशालिका का शिलान्यास कर गांव के लोगों को राहत प्रदान की।इस वर्षाशालिका के निर्माण पर 1.75 लाख रुपये का खर्च आयेगा।

6079C90C CF49 4CAD B6F0 B53F5CAD75EBइस शिलान्यास कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए विधायिका रीता धीमान ने कहा कि यहां लोगों को पिछले काफी समय से वर्षाशालिका ना होने की वजह से काफी परेशानी होती थी। यहां मेरी माताओं, बहनों, बजुर्गों व बच्चों को बस के ईंतजार में धूप और बारिश में खड़े रहना पड़ता था अब इस वर्षाशालिका के तैयार हो जाने के बाद लोगों को इस समस्या से निजात मिल जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  Kangra: आखिर कब तक किराए के भवन में चलेगी फतेहपुर और संसारपुर टैरस की फायर ब्रिगेड चौकियां..!

Join WhatsApp

Join Now