Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी

arest, Mandi News

अनिल शर्मा।फतेहपुर/राजा का तालाब
जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के तहत एक पटवारी को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी गांव बटाहड़ी,डाकघर लोहारा तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में पटवार वृत बड़ी बतराहण (राजा का तालाब) के तहत बतौर पटवारी तैनात है। उसको जगदीश चंद पुत्र स्वर्गीय बंता राम निवासी गांव कुतकाना डाकघर कुठण्डल तहसील फतेहपुर की शिकायत पर गिफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विजिलेंस धर्मशाला बलबीर जसवाल ने बताया कि जगदीश चंद ने विजिलेंस को शिकायत सौंपी कि जमीन की निशानदेही की एवज में उक्त पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर विजिलेंस ने टीम गठित की और जाल बिछाया, जिसमें आरोपी फंस गया। सोमवार को जब पटवारी निशानदेही के लिए कुतकाना आया और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि मांगी तब विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मामले की आगामी छानबीन जारी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now