Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौरा इकाई ने एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

IMG 20210811 WA0018

बलजीत।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई इंदौरा द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीम इंदौरा सोमिल गौतम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा । विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया जिसमें महाविद्यालय में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। महाविद्यालय में रसायन विभाग में कम से कम दो शिक्षक नियुक्त किए जाए l

महाविद्यालय में एमएससी गणित की कक्षाएँ भी इसी सत्र से महाविद्यालय में सुचारू रूप से चलाई जाए। इंदौरा महाविद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की जाए। इंदौरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई अध्यक्ष कनव ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 15 दिन के अदर माँगे नहीं मानी गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से कदापि पीछे नहीं हटेगी l इस मौके पर जिला संयोजक निखिल कालिया, इंदौरा इकाई के इकाई अध्यक्ष कनव ठाकुर,इकाई मंत्री कमल,लक्ष्य,आकांक्षा, अनामिका, पलबी, साहिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now