Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

कांगड़ा|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। जिसके बाद वह अपने निवास स्थान यामिनी परिसर मे पहुंच गए हैं। बता दें कि 4 अगस्त को शांता कुमार सांस लेने में दिक्कत के चलते विवेकानंद अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें खांसी जुकाम की भी शिकायत थी।

शांता कुमार ने कहा है कि डॉक्टरों के अनुसार उन्हें अभी और आराम करने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने किसी से भी नहीं मिलने के लिए असमर्थता जाहिर की है। उन्होंने अपने सभी मित्रों और शुभ चिंतकों द्वारा दी गई दुआओं के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra: विधायक भवानी सिंह का तीखा हमला – “ज़मीन को खनन का धंधा बनाने वालों पर कसे शिकंजा, तुरंत दर्ज करें FIR”
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now