Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ATM कार्ड बदलकर महिला के बैंक खाते से निकाल लिए 39 हजार रुपए

fraud, Solan News Fraud Case Recovery

कांगड़ा|
नगरोटा बगवां की पंचायत पठियार की महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने बैंक खाते से करीब 39 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि चार दिन पहले वह नगरोटा बगवां बाजार में पैसे निकालने गई तथा उसका एटीएम कार्ड पैसे निकालते समय मशीन में फंस गया।

एटीएम में खड़ा एक व्यक्ति कहने लगा कि जल्दी करो। इतने में शातिर ने कहा कि आप एटीएम कार्ड मेरे पास दें। शातिर ने पीड़ित महिला से एटीएम कार्ड ले लिया और महिला का एटीएम कार्ड बदल कर अपना एटीएम कार्ड दे दिया। शातिर ने पिन कोड के बाद उस एटीएम कार्ड को यह कह कर वापस कर दिया कि आपके पैसे नहीं निकल रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने शातिर द्वारा दिए कार्ड को अपने पास रख लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उसी दिन उसके खाते से पहले 14 हजार रुपये शातिर ने किसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए तथा उसके बाद उसने 25,000 रुपये निकाल लिए। जब उसके खाते से करीब 39 हजार रुपये की रकम निकलने की सूचना, उसके मोबाइल फोन में आई तो उसने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now