Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैजनाथ की खड्‌ड में नग्न अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान

बैजनाथ की खड्‌ड में नग्न अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान

कांगड़ा|
कांगड़ा के बैजनाथ में भटवाली खड्‌ड में लोगों ने एक महिला का शव तैरता मिला है। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खड्‌ड से बाहर निकाला। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, अभी इसका कुछ पता नही चल पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया। जिस समय महिला का शव नदी में तैर रहा था उस समय महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसके शरीर पर काफी चोट के निशान भी हैं। फ़िलहाल पुलिस आसपास के थानों और चौकियों में गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बैजनाथ के डीएसपी वीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस महिला के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो पुलिस स्टेशन बैजनाथ में या पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकता है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now