Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैजनाथ में 2000 के नकली नोट चलाने का मामला: पुलिस ने सीसीटीवी में कैद 2 युवकों को हिरासत में लिया

बैजनाथ में 2000 के नकली नोट चलाने का मामला: पुलिस ने सीसीटीवी में कैद 2 युवकों को हिरासत में लिया

कांगड़ा|
कांगड़ा के बैजनाथ नकली नोटों के धंधे में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से नकली नोट चलाने वाले 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन लोगों को कांगड़ा के रानीताल से पकड़ा है। हालांकि इस दौरान पुलिस को आरोपियों की कार से कोई बरामदगी नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पालमपुर के बिंद्रावां के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान विशाल और गौरी के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी भाई हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में और कौन लोग शामिल हैं। शुरुवाती जानकारी में पता चला है कि वह अपने घर में ही इस धंधे को अंजाम देता था।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: पुलिस ने खड़े कैंटर से 79 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की, मामला दर्ज

थाना प्रभारी बैजनाथ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में लिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जल्द ही अन्य लोगों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजारों में 2000 रुपये के नकली नोट मिलने के बाद से पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि धार चढ़ियार से पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार की नंबर प्लेट लगी है, तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। जिसके बाद पता लगाया जाएगा कि यह धंधा कहां से और कब से चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा : बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे खड़े पानी में तैरती मिली लाश

दरअसल बीते दिनों बैजनाथ क्षेत्र में 2,000 के नकली नोट से दुकानदारों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय हुआ था। इस गिरोह के एक सदस्य ने उपमंडल के चोबीन के मढ गांव और डमरू महादेव में तीन दुकानदारों को अपना शिकार बनाया। इस संबंध में दुकानदार कृष्ण कुमार और अर्जुन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी तब से पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: नशे के खिलाफ बतराहन में SP कुलभूषण वर्मा ने युवाओं को दिया जागरूक रहने का मंत्र, समाज से मांगी भागीदारी
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now