Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैजनाथ में व्यापारी के 22 लाख रुपये चोरी

इंदौरा मे नहीं थम रहा धार्मिक स्थलों में चोरियों का सिलसिला

कांगड़ा |
कांगड़ा जिला के पुलिस थाना बैजनाथ के एक व्यापारी के घर से 22 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तवरित कार्रवाई करते हुए व्यापारी के घर में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार किया और पूछताछ की जिसके बाद महिला से आठ लाख 56 हजार रुपये बरामद किए हैं। बाकी राशि को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि चोरी की घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन व्यापारी के परिवार को सोमवारको इस चोरी की जानकारी लगी

मामले को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पूजा कौंडल ने बताया कि गणेश बाजार के करियाना व्यापारी का थोक का कार्य है। उन्होंने दुकान से संबंधित करीब 22 लाख रुपये घर में रखे थे। सोमवार को उन्होंने यह राशि किसी को देनी थी। उन्होंने रुपये घर में ढूंढे लेकिन नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: पौंग बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा, बाथू दी लड़ी पानी में डूबने लगी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। घर में काम करने वाली महिला से जब पूछताछ की तो उसके पास आठ लाख 56 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बाकी राशि की रिकवरी भी जल्द कर ली जाएगी। वहीँ उक्त महिला को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now