Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज – एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज - एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

अनिल शर्मा | कांगड़ा
Kangra News: योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि कांग्रेस सरकार वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, जबकि भाजपा में अपने वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खुलेआम मंचों से अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान कर रहे हैं और उन्हें कोई नहीं पूछ रहा।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान ही नहीं कर पा रही वे आम जनता की क्या सेवा करेगी? पठानिया ने कहा कि भाजपा का एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने की रणनीति के तहत काम कर रहा है और अपने ही वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक मंचों से जलील किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: हटली के युवक ने बिना कोचिंग पास की आईबीपीएस की परीक्षा!, क्षेत्र में खुशी की लहर

योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बुजुर्गों के सम्मान की पार्टी है और राज्य सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना शुरू की है जिसके तहत प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी किसानों एवं वृद्धों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने पुरानी पैंशन भी बहाल कर दी है ताकि प्रदेश के सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सरकारी कर्मचारियों को वृद्धावस्था में किसी के आगे हाथ न फैलाने पड़े और वे अपना जीवन आत्मसम्मान के साथ जी सकें।

इसे भी पढ़ें:  नगरोटा बगबां से के डी राणा हो सकते आम आदमी पार्टी का चेहरा

भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम आदमी की सरकार है तथा दिन-रात जनसेवा के कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बुजुर्गों के सम्मान के साथ महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों-बागवानों के हितों को सुरक्षित रखने का काम कर रही है।

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: फतेहपुर भाजपा ने खोया एक मजबूत स्तम्भ, डॉ. सतीश शर्मा का अस्पताल में निधन
YouTube video player
स्वाति सिंह वर्तमान में प्रजासत्ता मीडिया संस्थान में बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दे रही है। इससे पहले भी कई मीडिया संस्थानों के साथ पत्रकारिता कर चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल