साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangra News: रेलिंग से टकराई बाइक, मौके पर ही हुई मौत

Kangra News: रेलिंग से टकराई बाइक, मौके पर ही हुई मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा | राजा का तालाब
Kangra News: पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत खेहर तालाब के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुनेट निवासी एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब 42 वर्षीय केवल सिंह पुत्र प्रकाश चंद अपनी बाइक (पल्सर HP-54A-1879) पर सवार होकर राजा का तालाब से रैहन की ओर जा रहा था।

शाम करीब पांच बजे जब केवल सिंह खेहर तालाब के पास बने मंदिर के पास पहुंचा, तो अचानक एक मोड़ पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे यातायात सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैहन की टीम मौके पर पहुंच गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि केवल सिंह दिहाड़ी मजदूर था और अपने किसी रिश्तेदार को राजा का तालाब छोड़कर घर लौट रहा था। लेकिन इस सफर का अंत इतना दुखद होगा, किसी ने नहीं सोचा था।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर में भाजपा का कड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी काम के चलते 3 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निलंबित

मृतक अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। पुलिस थाना रैहन के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now