Prajasatta Side Scroll Menu

चामुंडा में 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ दो लोग गिरफ़्तार

arest, Mandi News

कांगड़ा|
कांगड़ा जिला के चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो, 166 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी मुताबिक सदर थाना धर्मशाला ने यह कार्रवाई बीते वीरवार देर रात साढ़े 8 बजे डाढ में की। जिसमें दोनों लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चरस उनकी आल्टो कार से बरामद की गई।

बताया जा रहा है कि आरोपित धर्मशाला की ओर आल्टो कार से जा रहे थे कि इस दौरान पुलिस ने जांच के दौरान तलाशी ली तो उनकी कुल्लू नंबर की आल्टो कार से 1 किलो, 166 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड लेने के बाद पलिस यह छानबीन करेगी इस धंधें में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि इस बात से पर्दा उठाया जा सके और जो भी अन्य लोग चरस के इस कारोबार से जुड़े हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेताओं के असभ्य व्यवहार पर अंकुश लगाएं मुख्यमंत्री: संजय रतन

मामाल्रे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल सिंह के मताबिक चामुंडा में पकड़ी गई चरस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन जारी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now