Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देहरा में भाजपाई और कांग्रेसी हुए आमने-सामने, एक दुसरे के खिलाफ़ जमकर की नारेबाजी

Published on: 10 March 2023
देहरा में भाजपाई और कांग्रेसी हुए आमने-सामने, एक दुसरे के खिलाफ़ जमकर की नारेबाजी

कांगड़ा|
कांगड़ा जिला के देहरा में शुक्रवार को भाजपाई और कांग्रेस आमने-सामने हो गए। दोनों ने एक दुसरे के विरोध में जमकर नारेबाज़ी शुरू कर दी जिससे कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। दरअसल कांग्रेस सरकार के खिलाफ देहरा में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, रवींद्र सिंह रवि सहित रमेश धवाला की मौजूदगी में जन आक्रोष रैली निकाली गई, जिसमें कई कार्यकर्ता भी पहुंचे।

जैसे ही रैली देहरा बाजार पहुंची तो सामने कांग्रेस कार्यकर्ता और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के समर्थक आ गए। उन्होंने मिलकर बिक्रम ठाकुर गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। काले रंग का कपड़ा भी कुछ कांग्रेसी दिखाने लगे। भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि जब बिक्रम ठाकुर मंत्री थे तो उन्होंने पैर भी देहरा में नहीं रखा। अब यहां क्या लेने आए हैं। बिक्रम ठाकुर जसवां प्रागपुर के विधायक हैं तो विरोध भी जसवां प्रागपुर में करें। देहरा आकर विरोध न करें। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के समर्थक भी थे।

वहीँ भाजपा की तरफ से जन आक्रोश रैली निकाल रहे कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा के नगर परिषद उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार ने काले रंग का कपड़ा दिखाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध किया। इसके अलावा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी उनका विरोध कर रहे लोगों के सामने उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी शुरू कर दी। बिक्रम ठाकुर सुक्खू के चमचे हाय हाय और सुक्खू के पिट्‌ठू हाय हाय के नारे लगाए।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। वे मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरा विरोध ही करना था तो जनसंख्या में हमारी बराबरी करते तो अच्छा होता। सुक्खू सरकार ने दफ्तर, शिक्षण संस्थानों को डी-नोटिफाई किया है। इसके खिलाफ देहरा में हम जन आक्रोश रैली निकाल रहे थे, लेकिन देहरा में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमारी जन आक्रोश रैली को रोकने की कोशिश की है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हमने कभी भी पिछले 25 सालों में ऐसा नहीं किया। देहरा भी हमारा है और हम यहां आते रहेंगे। कोई भी हमें रोक नहीं सकता।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now