Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: विकसित कृषि संकल्प अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Published on: 4 June 2025
Kangra: विकसित कृषि संकल्प अभियान ने पकड़ी रफ्तार

अनिल शर्मा | राजा का तालाब
Kangra News : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नूरपुर, इंदौरा और फतेहपुर ब्लॉकों में विशेषज्ञ टीम द्वारा किसानों को उन्नत खेती के लिए तकनीकी जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत बुधवार को टीम ने पंचायत बड़ी-वतराहन, रैहन-1 और रैहन-2 में अपने कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान की। यह अभियान पूरे हिमाचल प्रदेश में, विशेष रूप से जिला कांगड़ा के विभिन्न ब्लॉकों और पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत विशेषज्ञ टीम द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। वैज्ञानिकों और कृषि-बागवानी विभाग के अधिकारियों द्वारा न्यूनतम संसाधनों के साथ अधिकतम उत्पादन के तरीके सिखाए जा रहे हैं। 29 मई से शुरू हुए इस अभियान में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र (आरएचआरटीएस), जाच्छ के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया।

बुधवार को क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र, जाच्छ के सह-निदेशक डॉ. विपन गुलरिया, डॉ. राजेश कलेर और डॉ. रेनू कपूर ने कृषि, बागवानी और प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही, उत्तम कृषि पद्धतियों का प्रचार-प्रसार, उर्वरकों का संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया।

डॉ. विपन गुलरिया ने बताया कि प्रत्येक शिविर में 60 से 100 किसान हिस्सा ले रहे हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा, जिसके तहत 25 से 30 पंचायतों में विशेषज्ञ टीम किसानों को उनके घर-द्वार पर जाकर नवीनतम कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, उर्वरकों के सही उपयोग और उपयुक्त फसल चयन की जानकारी प्रदान कर रही है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now