Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मशाला: स्टेशन फायर ऑफिसर धर्मशाला 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिश्वत Himachal News, una news Kangra News:

कांगड़ा।
विजिलेंस की टीम ने
स्टेशन फायर ऑफिसर धर्मशाला एसके चौधरी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। फायर ऑफिसर एनओसी देने की ऐवज में पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ लिया। फायर ऑफिसर ने एक निर्माणाधीन भवन में अग्नि सुरक्षा फिटिंग की स्थापना के लिए एनओसी जारी करने के लिए ठेकेदार दीपक गुलेरिया से पैसों की मांग की थी।

वहीं इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा जोन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now