Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मशाला: ट्रैक पर गए दो दोस्तों की हुई मौत

धर्मशाला ठठारना में ट्रैक पर गए दो दोस्तों की हुई मौत

धर्मशाला की पहाड़ियों में पिछले आठ दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन में सोमवार को दुखद खबर आई । हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ट्रैकिंग पर निकले दाड़ी और धर्मशाला के दोनों युवकों के शव आठवें दिन ठठारना में एक पहाड़ी के नीचे मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पुलिस द्वारा शवों को धर्मशाला लाने की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है, कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों युवकों की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है या हाइपोथर्मिया से। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: कर्ण सिंह पठानिया बने कांगड़ा को ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर

सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम को दोनों युवकों के शव एक पहाड़ी के नीचे मिले। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि लापता युवकों के शव ठठारना में एक पहाड़ी के नीचे मिले हैं। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now