Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दु:खद खबर! छुट्टी पर आए जवान की हुई मौत

Published on: 19 August 2021
दु:खद खबर! छुट्टी पर आए जवान की हुई मौत

फतेहपुर।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत तलाड़ा के निवासी हवलदार अशोक कुमार (43) की घर पर मौत हो गई। बताया गया कि अशोक कुमार पुत्र उत्तम चंद निवासी तलाड़ा लगभग 20 दिन पहले अपने घर पर छुट्टियां बिताने आया हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार ने दोपहर बाद 3 बजे अपनी पत्नी से कहा कि उसे कुछ ठंड महसूस हो रही है, ऐसे में उसने अपनी पत्नी से कंबल मांगा और वह उसे ओढ़कर सो गया। इसी बीच शाम 5 बजे जब उसकी पत्नी चाय लेकर कमरे में गई और अशोक कुमार को चाय पीने के लिए उठाया तो वह उठ नहीं पाया।

हवलदार अशोक कुमार 29 बटालियन जीडी मणिपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान की पार्थिव देह उसके परिजनों को सौंपी गई। जवान की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। पठानकोट की राज राइफल की सैन्य टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। बेटे अनीश ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now