Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, कार समेत दो गिरफ्तार

Kangra Crime News: ऑल्टो कार (HP 38E 1669) को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर से खैर की लकड़ी के 13 गिल्टे (मौछे) बरामद हुए,
Updated By PNT
Published on: 20 मार्च 2026
Kangra News: अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, कार समेत दो गिरफ्तार

Kangra News: मोटे मुनाफे के लालच में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई करने वालों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा जिले (नूरपुर वन प्रभाग) में भद्रोया वन परिक्षेत्र की टीम जब गश्त पर थी, तो उन्होंने एक ऑल्टो कार (HP 38E 1669) को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर से खैर की लकड़ी के 13 गिल्टे (मौछे) बरामद हुए, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

मौके पर मौजूद रेंज ऑफिसर अब्दुल हमीद ने बताया कि कार में सवार दोनों आरोपियों की पहचान मोहित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है, जो इंदौरा तहसील के घोड़न गांव के रहने वाले हैं। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया और डमटाल थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

इस मामले पर एएसपी धर्म चंद वर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस अब गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने ये पेड़ कहाँ से काटे थे और वे कब से इस अवैध धंधे में शामिल हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Himachal Pradesh WeatherKangra AirportKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now