Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: दादा और दो पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत

Una News, Kangra News

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ मूंढी पंचायत के मेले गांव में रविवार को न्यूगल खड्ड में डूबने से 70 वर्षीय दादा प्रकाश चंद और उनके दो पोतों, 8 वर्षीय आरुष और 6 वर्षीय तरु की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार, मेले गांव निवासी प्रकाश चंद अपने दोनों पोतों के साथ न्यूगल खड्ड में कपड़े धोने गए थे। प्रकाश चंद खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे, जबकि उनके पोते आरुष और तरु खड्ड के पानी में नहाने लगे। नहाते समय दोनों बच्चे अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने पोतों को बचाने की कोशिश में प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में तीनों की दुखद मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत,आरोपित के न पकडे जाने पर नाराज परिजनों ने मंडी-पठानकोट NH किया जाम

घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। पुलिस चौकी थुरल की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और न्यूगल खड्ड से तीनों शवों को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने मेले गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मृत्यु से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now