Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: उद्योग विभाग का आर्थिक अन्वेषक तिलक राज का 40 हजार की रिश्वत ने गिराया ईमान..!

रिश्वत Himachal News, una news Kangra News:

Kangra News: नगरोटा बगवां में सरकारी कुर्सी की मर्यादा को ताक पर रखकर रिश्वतखोरी का खेल खेलने वाला उद्योग विभाग का आर्थिक अन्वेषक तिलक राज विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। यह रकम औद्योगिक प्लॉट की रिपोर्ट पास करने के बदले मांगी गई थी।

विजिलेंस की धर्मशाला टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजलेंस से प्राप्त जानकरी के मुताबिक तिलक राज, जो उद्योग विभाग में आर्थिक अन्वेषक के पद पर तैनात था, ने एक आवेदक से औद्योगिक प्लॉट की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की।

Kangra News: उद्योग विभाग का आर्थिक अन्वेषक तिलक राज का 40 हजार की रिश्वत ने गिराया ईमान..!

शिकायत मिलते ही विजिलेंस की धर्मशाला इकाई हरकत में आई। टीम ने जाल बिछाकर तिलक राज को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। यह घटना सरकारी कर्मचारियों के बीच बढ़ती रिश्वतखोरी की प्रवृत्ति को उजागर करती है, जहां मासिक वेतन से संतुष्ट न होने की बात कहकर कुछ कर्मचारी गलत रास्ते अपनाने लगते हैं।

विजिलेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिलक राज को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस अब यह जांच कर रही है कि क्या तिलक राज पहले भी इस तरह की रिश्वतखोरी में शामिल रहा है। धर्मशाला विजिलेंस के एक अधिकारी ने बताया, “ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों की अब खैर नहीं। हम हर शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now